Posts

Showing posts with the label Depalpur

अद्भुत: भारत में बना विश्व का पहला 24-अवतार मंदिर ("पांचवा धाम")

Image
अद्भुत: भारत में बना विश्व का पहला 24-अवतार मंदिर  ("पांचवा धाम") इंदौर (एमपी) :   लंदन की संस्था द्वारा प्रमाणित 24 अवतार मंदिर दुनिया का पहला मंदिर है जिसमें भगवान विष्णु के सभी 24 अवतारों की मूर्तियाँ स्थापित की गई हैं | यह मंदिर MP के इंदौर शहर से लगभग 45 किलोमीटर दूर स्थित देपालपुर तहसील में बनाया गया है | इसकी नीव साल 1968-69 में स्थानीय गुरुदेव श्री जयकरणदास द्वारा रखी गई थी | स्थानीय लोगों के अनुसार गुरुदेव की इच्छा थी कि देपालपुर में 5वां मठ बने हालांकि इसके लिए धन जुटाना एक कठिन चुनौती थी, कई वर्ष बीत जाने के बाद कई बड़ी हस्तियों नें इसको अंजाम देने की हामी भरी लेकिन गुरुदेव नें मना कर दिया और कहा कि इस मंदिर में श्रद्धालुओं का ही हाथ होगा | जब-जब पृथ्वी पर कोई संकट आता है तो भगवान अवतार लेकर उस संकट को दूर करते हैं। भगवान शिव और भगवान विष्णु ने कई बार पृथ्वी पर अवतार लिया है। भगवान विष्णु के 24 वें अवतार के बारे में कहा जाता है कि‘कल्कि अवतार’के रूप में उनका आना सुनिश्चित है।  उनके 23 अवतार अब तक पृथ्वी पर अवतरित हो चुके हैं।  इन 24 अवतार में ...